एशिया कप 2022 सुपर-4 मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद के साथ पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली (Asif Ali) की मैदान पर लड़ाई देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल इतना ज्यादा गर्मा गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। आसिफ अली ने गेंदबाज को मारने के लिए बल्ला उठाया था। इस बीच शोएब अख्तर ने आसिफ अली को सपोर्ट किया है।

Advertisement

जी न्यूज के साथ बातचीत के दौरान शोएब अख्तर ने कहा, 'आसिफ अली को इस तरह रिएक्शन देने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि उन्हें पीछे से स्लेज किया गया था। हालांकि, वह अकेला ऐसा खिलाड़ी है जिसे निशाना बनाया गया है। जब विराट कोहली इसी तरह की प्रतिक्रिया देते हैं तो उन्हें सही माना जाता है, लेकिन जब आसिफ उनके जैसा व्यवहार करते हैं, तो उन्हें गलत माना जाता है।'

Advertisement

शोएब अख्तर ने आगे कहा, 'भारत को बीच में नहीं आना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान भाइयों की तरह हैं। हम इस मुद्दे पर स्वयं चर्चा और समाधान कर सकते हैं और हमें किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं है।' शोएब अख्तर ने इसके अलावा अफगानिस्तान क्राउड को भी उनके व्यवहार के लिए खरी-खरी सुनाई।

शोएब अख्तर ने ट्वीट कर लिखा था कि अफगानिस्तान के क्राउड को ऐसा नहीं करना चाहिए था। इन लोगों को आगे बढ़ने के लिए सीखना जरूरी है। मैदान पर ऐसी हरकतें ये कई बार कर चुके हैं। इसके अलावा शोएब अख्तर ने अपने वीडियो में कहा था कि अफगान टीम को उनकी बदतमीजी के लिए अल्लाह ने सजा दी है और सबके सामने जलील किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार