लाहौर, 17 फरवरी | पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें क्रिकेट संबंधी मामलों में चेयरमैन नजम सेठी का सलाहाकार बनाया गया है। साथ ही पीसीबी का ब्रैंड एम्बेसडर भी नियुक्त किया गया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सेठी ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी। 

इससे पहले अख्तर, सेठी के आलोचक रहे थे। सेठी जब 2013 में चैयरमेन थे तब अख्तर ने कहा था कि सेठी के रहते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो रही है और उन्हें समझने की जरूरत है कि वह चेयरमैन हैं न कि टीवी एंकर। 

अब ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के बीच तल्खियां खत्म हो गई हैं और इसी कारण अख्तर को पीसीबी में दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Advertisement

टीम इंडिया के इन 6 क्रिकेटरों का वाइफ हैं बेहद खूबसूरत, देखें PICS

अख्तर का काम क्या होगा अभी तक यह साफ नहीं है। अख्तर ने ट्वीटर पर लिखा, "इस नियुक्ति से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं उसी जुनून के साथ काम करूंगा जिस जुनून के साथ खेलता था। शुक्रिया।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार