भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबले का मंच पूरी तरह से तैयार है लेकिन बारिश इस मैच का मज़ा किरकिरा कर सकती है ऐसे में हर क्रिकेट फैन इस समय यही दुआ कर रहा है कि इंद्र देवता 2 सितंबर के दिन थोड़ी सी कृपा कर दें ताकि फैंस को पूरा मैच देखने को मिल जाए। इस मैच को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट विशेषज्ञ भी काफी रुचि दिखा रहे हैं और इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज, शोएब अख्तर ने भी अपनी राय साझा की है। 

Advertisement

अख्तर ने इस बड़े मैच से पहले भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान ने महत्वपूर्ण टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तो वो भारत को हरा देंगे। वहीं, अख्तर ने इसके उलट भारत की जीत के लिए भी कहा कि अगर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तो पाकिस्तान हार जाएगा।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अख्तर ने कहा, 'अगर पाकिस्तान टॉस जीतता है और पहले बल्लेबाजी करता है, तो वो सचमुच भारत को हरा देंगे। हालांकि, अगर भारत टॉस जीतता है, तो पाकिस्तान मुश्किल में पड़ सकता है क्योंकि विकेट अभी तक ठीक नहीं हुए हैं और रात के समय में रोशनी में गेंद अच्छी तरह से नहीं आ रही है। इसलिए टॉस की भूमिका काफी अहम होगी।'

शोएब अख्तर ने आगे बोलते हुए कहा, 'ये मैच जीतने का दोनों टीमों के पास बढ़िया मौका है। भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज साथ में खेलेंगे। कुलदीप यादव भी ये मैच खेल सकते हैं। विराट कोहली को लेकर भी बहस छिड़ी है कि वो नंबर 3 पर खेलेंगे या नंबर 4 पर। ईशान किशन की बैटिंग पोजिशन को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो पाकिस्तान अच्छी फॉर्म से गुजर रहा है ऐसे में उनका पलड़ा भारी नजर आता है।'

Also Read: Cricket History

अख्तर की भविष्यवाणी कितनी सच साबित होगी ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल हर क्रिकेट फैन यही दुआ कर रहा है कि उन्हें पूरे 100 ओवर का मैच देखने को मिले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार