भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप का 9वां मुकाबला खेला जा रहा है जिसे भारतीय इनिंग के 24.1 ओवर के बाद भारी बारिश के कारण रोकना पड़ा है। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले के फिर से शुरू होने के लिए दुआएं मांग रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक शख्स ऐसे भी हैं जो यह मुकाबला फिर से शुरू होता नहीं देखना चाहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की।

Advertisement

दरअसल, भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल इस मुकाबले में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों पर खूब बरसे। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े। कप्तान रोहित शर्मा ने 49 गेंदों पर 56 रन ठोके, वहीं शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर 58 रन बनाए। ऐसे में जहां एक तरफ मैदान पर पाकिस्तानी गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी वहीं दूसरी तरह अपने गेंदबाजों को ऐसी हालत में देखकर शोएब अख्तर काफी परेशान थे। यहां बारिश ने शोएब को थोड़ी राहत दी।

Advertisement

शोएब अख्तर ने बारिश आने के बाद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके वेदर अपडेट फैंस को दिया। वह बोले,'मैं मैच देखने आया था। काफी सारे फैंस इंतज़ार कर रहे हैं भारतीय भी और पाकिस्तानी भी। लेकिन बारिश ने बचा लिया हमे। पहले इंडिया फंस गया था हमारे सामने, बारिश ने बचा लिया। आज हम फंस गए थे इंडिया के सामने, बारिश ने बचा लिया। बादलों का शुक्रिया जो बारिश भेजकर बचा लिया। उम्मीद करूंगा कि आज खेल ना हो और कल फिर यहां से खेल शुरू हो।'

शोएब अख्तर के बयान से यह साफ है कि अगर बारिश के कारण इस मैच में खलल ना पड़ता तो कहीं ना कहीं भारतीय टीम एक बड़ा स्कोर जरूरी बनाती। यही वजह है अब शोएब अख्तर ने फिलहाल आज यह मुकाबला शुरू ना होने की दुआएं मांगी है। लेकिन क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि किसी भी हाल में यह मैच खेला जाए। बात दें कि मैदान पर विराट और केएल राहुल की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय टीम का स्कोर 24.1 ओवर के बाद 147 रनों पर 2 विकेट है।

भारत (प्लेइंग इलेवन):  रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली,  केएल राहुल,ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: Live Score

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन) :  फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार