IND vs AFG T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) मैदान पर फील्डिंग करते समय अय्यर एक खास तरह की एक्सरसाइज करते नजर आए। उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (13 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मैच के दौरान जब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और भारतीय खिलाड़ी फील्डिंग में थे, तभी श्रेयस अय्यर का एक वीडियो कैमरे में कैद हो गया। इसमें भारतीय कप्तान मैदान पर एक खास तरह की तालमेल वाली एक्सरसाइज करते दिखाई दिए। उनका पूरा ध्यान उंगली की मूवमेंट पर था और वह उसके साथ अपनी नजरों का तालमेल बनाए हुए थे।
वीडियो में अय्यर अपनी एक उंगली को लगातार दाएं और बाएं दिशा में घुमा रहे थे और उनकी नजरें उसी उंगली की हरकत का पीछा कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने उंगली को धीरे-धीरे अपने चेहरे के करीब लाकर भी इसी एक्सरसाइज को दोहराया। फैनकोड ने सोमवार (14 सिंतबर) को अय्यर के इस अनोखे कोऑर्डिनेशन एक्सरसाइज वाली वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
VIDEO:
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। भारत के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम ने बेहद आसानी से हासिल कर लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत ने सिर्फ 13.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 160 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने महज 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।