मुंबई, 31 मई | इस समय भारत में कोविड-19 के कारण लॉकडाउन है और ऐसे में खिलाड़ी घर में कैद रहते हुए अपनी रचनात्कमता का भरपूर परिचय दे रहे हैं।
Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी जादुई कला को दिखा रहे हैं। भारत की सीमित ओवरों की टीम के नंबर-4 के बल्लेबाज अय्यर अपने बल्ले से टेनिस गेंद को मारते हैं तो वह उनके कुत्ते के पास जाती है और फिर उनके परिवार वालों से होते हुए पंखे से टकरा एक अलमारी में रखे एक गिलास में जाती है।
Advertisement
अय्यर ने इस वीडियो के अंत में कहा, "यह जादू है या हकीकत।'
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "बल्लेबाजी प्रैक्टिस।"
अगर हालात सामान्य होते तो अय्ययर इस समय आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे होते।