आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो को लेकर विवाद बढ़ गया। पंजाब किंग्स के कप्तान और भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्टा अय्यर को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अपना ये वीडियो डिलीट कर दिया।
दरअसल, KKR और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जिसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। श्रेष्टा अय्यर ने मैच के बाद एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “साडे पंजाबियां दा दिल ना वड्डा हुंदा है… लो, दित्ते एक पॉइंट।” यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, जहां कुछ फैंस ने इसे हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर लिया, वहीं KKR के कई फैस को यह पसंद नहीं आया।
आईपीएल में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और पिछला मैच बारिश की वजह से धुल गया था।, वहीं पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और तीन में से दो मुकाबले जीत कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।