Shubman Gill Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला (ENG vs IND 5th Test) लंदन के द ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीते गुरुवार, 31 जुलाई को टीम इंडिया के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) अपनी पहली इनिंग में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 35 बॉल पर सिर्फ 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। गौरतलब है कि ये छोटी सी पारी खेलकर भी शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है और एक खास रिकॉर्ड में महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) को पछाड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि शुभमन गिल इंग्लैंड के सामने द ओवल टेस्ट में अपनी पहली इनिंग में 21 रन बनाने के बाद अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 2636 रन पूरे कर चुके हैं। इसी के साथ वो WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की खास रिकॉर्ड लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़ते हुए तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

शुभमन गिल ने ये कारनामा 37 मैचों की 68 इनिंग में 9 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरी के दम पर 61.30 की औसत से 2636 रन बनाकर किया है। वहीं बात करें अगर विराट कोहली की तो उन्होंने देश के लिए WTC में 46 मैचों की 79 पारियों में 51.72 की औसत से 2617 रन बनाए।

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

ऋषभ पंत - 2731 रन

रोहित शर्मा - 2716 रन

Advertisement

शुभमन गिल - 2636 रन

विराट कोहली - 2617 रन

ये भी जान लीजिए कि इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़ने के बाद अब शुभमन गिल की निगाहें रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने पर होंगी। वो द ओवल टेस्ट में अपनी दूसरी इनिंग के दौरान 81 रनों की पारी खेलकर ये कारनामा कर सकते हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, अगर वो अपनी दूसरी पारी में 96 रन बनाने में कामियाब होते हैं तो वो WTC में अपने 2732 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ऋषभ पंत को भी पछाड़कर WTC में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर द ओवल टेस्ट की तो यहां पहले दिन का खेल बारिश के कारण काफी प्रभावित रहा। इस मैच में इंग्लिश कैप्टन ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 64 ओवर बैटिंग की और 6 विकेट खोकर 204 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टीम इंडिया के लिए करुण नायर सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे जिन्होंने 98 बॉल पर नाबाद 52 रन ठोके, वहीं इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन और जोश टंग ने सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 2-2 विकेट झटके। अब दूसरे दिन के खेल में करुण नायर (52)  और वाशिंगटन सुंदर (19) की जोड़ी भारतीय पारी को आगे बढ़ाएगी। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार