India Playing XI For 3rd T20I Match: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 30 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए इंडियन टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है।

Advertisement

संजू सैमसन का कटेगा पत्ता

Advertisement

सीरीज के दूसरे मैच में विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन वो टी20 इंटरनेशनल में एक बार फिर प्रभावित नहीं कर सके और पहली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए।

आपको बता दें कि संजू को टीम में जगह मिली थी क्योंकि शुभमन गिल फिट नहीं थे। ऐसे में ये साफ है कि अगर गिल तीसरे मैच के लिए फिट होते हैं, तो संजू को मैनेजमेंट एक बार फिर बेंच पर बैठा देगी। टी20 इंटरनेशनल में संजू के नाम 25 पारियों में 20.18 की औसत से सिर्फ 444 रन दर्ज हैं।

इन खिलाड़ियों को भी मिल सकता है मौका

Advertisement

इंडियन टीम सीरीज के शुरुआती दोनों ही मैच जीतकर श्रीलंका पर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, ऐसे में वो अब कुछ प्रयोग भी कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या की जगह प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे को जगह दी जा सकती है, वहीं मोहम्मद सिराज की जगह खलील अहमद को टीम में शामिल किया जा सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार