दखिए कैसे रोहित शर्मा ने अपने दोस्त युवराज सिंह का मुंबई इंडियंस में किया स्वागत

Updated: Thu, Dec 20 2018 13:18 IST
दखिए कैसे रोहित शर्मा ने अपने दोस्त युवराज सिंह का मुंबई इंडियंस में किया स्वागत Images (Twitter)

20 दिसंबर। आईपीएल 2019 के ऑक्शन में युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ रूपये में खरीदकर क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया।

युवराज सिंह भी मुंबई इंडियंस में शामिल होकर काफी खुश नजर आए। युवी ने वकायदा मैसेज करके मुंबई इंडियंस को धन्यवाद भी किया था और साथ ही अपने दोस्त रोहित शर्मा से जल्द मिलने की बात भी की।

युवी के मुंबई इंडियंस में शामिल होने से फैन्स ट्विटर पर जश्न मनानें लगे। गौरतलब है कि आईपीएल ऑक्शन के पहले राउंड में किसी भी फ्रेंचाइजी ने युवराज को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी और ऐसा लग रहा था कि इस बार आईपीएल में युवी का तड़का नहीं लगेगा।

लेकिन आखिरी राउंड में मुंबई इंडियंस की टीम ने सभी को हैरान करते हुए 1 करोड़ रूपये में खरीदकर आईपीएल में खेलने का मौका दे दिया। जानिए टॉप 10 खबर

आपको बता दें कि युवराज सिंह के दोस्त रोहित शर्मा जो मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं उन्होंने ने भी युवराज के ट्विट का रिप्लाई करते हुए मुंबई के शहर में शामिल होने पर स्वागत किया है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें