कोलकाता, 31 जनवरी| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा कि भारत आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में आस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम करेगा। भारत ने मंगलवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 203 रनों से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी जहां उसकी भिड़ंत आस्ट्रेलिया से होनी है।

गांगुली ने क्रिकेट ईयर बुक की 20वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "भारत अंडर-19 विश्व कप जीतेगा।" उन्होंने कहा, "शुभमन गिल, (कमलेश) नागरकोटी, (शिवम) मावी, ईशान पोरेल के पास शानदार प्रतिभा है।"

Advertisement

जानिए कौन है भारत का ब्रायन लारा और केन विलियमसन►

 

पूर्व कप्तान ने कहा, "भारतीय क्रिकेट का तंत्र इतना मजबूत है कि एक ढांचा बना है और इस ढांचे के बिना आप कुछ भी नहीं कर सकते। यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के इसी ढांचे से निकले हैं। अगले पांच वर्षो में भारतीय क्रिकेट आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को पछाड़कर विश्व में सर्वश्रेष्ठ हो जाएगी।" पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 100 रनों से मात दी थी। 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "हमारा आधारभूत ढांचा व तंत्र काफी अच्छा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर दीवानगी काफी शानदार है। दर्शक दीवानगी में स्टेडियम को पूरा भर देते हैं। लोगों का समर्थन इसे आगे ले जाएगा।" जानिए कौन है भारत का ब्रायन लारा और केन विलियमसन►

 

गांगुली ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में वे जीतेंगे। वे अभी तक हर मैच आसानी से जीते हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया को 100 रनों से ज्यादा से हराया था। उम्मीद है कि फाइनल में भी वह यही करेंगे।" क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

गांगुली से जब सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ महज 17 रन देकर चार विकेट लेने वाले बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वह बंगाल क्रिकेट संघ के विजन 2020 से निकले हुए खिलाड़ी हैं। वह बाली (कोलकाता का बाहरी इलाका) में रहते हैं और वहां से उन्होंने हमारा दामन थामा।"

Advertisement

इसके अलावा गांगुली ने कहा कि शुभमन गिल मेरे नजर में उसी लिस्ट में नजर आ रहे हैं जिसमें महान लारा और केन विलियमसन शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार