New Zealand vs South Africa 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मॉन्गनुई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका अभी 431 रन पीछे हैं। दिन का खेल खत्म होने पर  डेविड बेडिंघम (29) औऱ कीगन पीटरसन (2) नाबाद रहे। पहली पारी में साउथ अफ्रीका की शुरूआथ खराब रही और पहले 3 विकेट सिर्फ 30 रन के कुल स्कोर पर ही गिर गए। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में काइल जैमीसन 2 विकेट, मैट हैनरी औऱ मिचेल सैंटनर 1-1 विकेट ले चुके हैं।

Advertisement

दूसरे दिन न्यूजीलैंड टीम 2 विकेट के नुकसान पर 258 से आगे खेलने उतरी थी। रचिन रविंद्र और केन विलियमसन की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 511 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

रविंद्र ने अपने पहले शतक को दोहरे शतक में तबदील किया और 366 गेंदों में 26 चौकों और 3 छक्कों की मददे स 244 रन बनाए।  वहीं विलियमसन ने अपना 30वां शतक बनाया और 289 गेंदों में 16 चौकों की बदौलत 118 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 232 विकेट की बेहतरीन साझेदारी की। इनके अलावा कोई और खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। 

Also Read: Live Score

डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे साउथ अफ्रीका के कप्तान नील ब्रांड ने 26 ओवर में 119 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। डेब्यू टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए किसी खिलाड़ी द्वारा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड ब्रांड ने अपने नाम कर लिया है। उनके अलावा रुआन डी स्वार्ड्ट ने 2 विकेट, डेन पैटर्सन और त्सेपो मोरेकी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार