27 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। क्विटन डी कॉक (59) औऱ एबी डी विलियर्स (49) की शानदार पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बांग्लादेश को 20 रन से हरा दिया। इस के साथ ही मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका के 195 रनों के जवाब में  बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी।

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। मेजबान टीम को पहला झटका सिर्फ 18 रन पर हाशिम अमला (3) के रूप में लगा। इसके बाद क्विंटन डी कॉक औऱ एबी डी विलियर्स ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। डी विलियर्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 49 रन और डी कॉक ने 44 गेंदों में 59 रन बनाए।अंतिम ओवरों में फरहान बेहरादिन ने 17 गेंदों में 2 छक्कों और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। PHOTOS:भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Advertisement

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने 2 और शाकिब अल हसन और रुबेल हुसैन को 1-1 विकेट चटकाया।

 

बड़े स्कोर के जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को सौम्य सरकार और इमरूल कईस की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी औऱ दोनों ने मिलकर 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन सरकार ने बनाए। उन्होंने 31 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मद से 47 रन बनाए। उनके बाद आखिरी ओवरों में मोहम्मद सैफ्फुदीन ने 27 गेंदों में नाबाद 39 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश के लिए थोड़ी उम्मीद तो जगाई लेकिन दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज ने उनका ज्यादा साथ नही दिया। जिसके चलते बांग्लादेश 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी। 

एंडिले फेहलुवायो, डेन पीटरसन, बेउरन हेन्ड्रिक्स, रॉबर्ट फ़्रीलिन और ने दो-दो और आरोन फांगिसो ने एक विकेट हासिल किया।

साउथ अफ्रीका औऱ बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 29 अक्टूबर को पॉचेफास्ट्रम में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार