टांटन (इंग्लैंड), 24 जून (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका ने काउंटी ग्राउंड में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को तीन रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के साथ तीन टी-20 मैचों की श्रंखला का स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में इंग्लैंड के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे मेजबान टीम हासिल नहीं कर पाई और निर्धारित समय तक केवल 171 रन ही बनाई पाई। 

Advertisement

इस मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी हालांकि, कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। टीम के लिए कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (46), जेजे स्मट्स (45) ने सबसे अधिक रन बनाए, वहीं फरहान बेहरादीन ने 32 रनों का योगदान दिया। 

इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।   IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

इंग्लैंड के लिए इस पारी में टॉम कुरान ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा, लियाम प्लंकेट को दो और डेविड विले, क्रिस जोर्डन और लियाम डॉसन को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

इंग्लैंड ने पारी की अच्छी शुरुआत की। सैम बिलिंग्स (3) के रूप में पहला विकेट 15 के कुलयोग पर गिरने के बाद दूसरे विकेट के लिए जॉनी बेयरस्टॉ (47) और जेसन रॉय (67) के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। 125 के स्कोर पर बेयरस्टॉ और 133 के स्कोर पर रॉय का विकेट गिरने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई।  

Advertisement

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने एक बेहद अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। इस मैच में फील्डिंग में बाधा पैदा करने की वजह से जेसन को आउट करार दिया गया। इसके साथ ही जेसन रॉय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फील्डिंग में बाधा पहुंचाकर आउट होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।   IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

इसके बाद टीम के विकेट लगातार गिरते रहे और मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवरों तक छह विकेट खोकर 171 रन बना पाई। वह जीत से केवल तीन अंक दूर रह गई। 

साउथ अफ्रीका के लिए क्रिस मोरिस ने दो विकेट लिए, वहीं दानी पीटरसन और एंडिले फेहलुकवायो को एक-एक सफलता मिली। 

Advertisement

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को टी-20 सीरीज के पहले मैच में नौ विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच 25 जून को कार्डिफ में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार