NZ vs SA 1st T20: केशव महाराज (Keshav Maharaj) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रविवार, 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज़ 16.4 ओवर में 92 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

14.3 ओवर में ऑलआउट हो गए थे मेजबान: पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम अपनी बैटिंग के दौरान मैदान पर सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करती नज़र आई। आलम ये रहा कि पूरी टीम 14.3 ओवर ही मैदान पर टिक सकी और 91 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा रन जोड़े और 21 गेदों पर 26 रन बनाए। उनके अलावा कैप्टन मिचेल सेंटनर (19 गेंदों पर 15 रन), कोल मैककोन्ची (11 गेंदों पर 15 रन) और बेवॉन जैक्बस (7 गेंदों पर 10) ने कुछ देर मैदान पर टिककर थोड़े बहुत रन जोड़े, हालाकि दूसरी तरफ टीम के सात खिलाड़ी सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हुए जिस वज़ह से न्यूजीलैंड एक चुनौतीपूर्ण टारगेट साउथ अफ्रीका के सामने नहीं रख सकी।

नकोबानी मोकोएना ने डेब्यू में मचाया धमाल: केशव महाराज की कैप्टेंसी में 19 साल के तेज गेंदबाज़ नकोबानी मोकोएना को अपना टी20 डेब्यू करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से तबाही ही मचा दी और न्यूजीलैंड के एक या दो नहीं, बल्कि पूरे तीन विकेट निकाले। गौरतलब है कि उन्होंने पहले T20I में 3.3 ओवर गेंदबाज़ी की और 26 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने जेम्स नीशम (21 गेंदों पर 26 रन), कोल मैककोन्ची (11 गेंदों पर 15 रन) और ज़कारी फ़ौल्कस (03 गेंदों पर 01 रन) का विकेट झटका।

बताते चलें कि उनके अलावा साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैल और केशव महाराज ने 2-2 विकेट हासिल किए।

कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली नाबाद 45 रनों की पारी: इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुइज़न ने एक छोर संभालकर मैच विनिंग इनिंग खेली और 48 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 45 रन बनाए। जान लें कि ये 24 साल के कॉनर एस्टरहुइज़न के लिए डेब्यू T20I मैच था।

Advertisement

उनके अलावा मेहमान टीम के लिए एक और डेब्यू करने वाले खिलाड़ी डियान फॉरेस्टर ने 25 गेंदों पर नाबाद 16 रन जोड़े, वहीं जेसन स्मिथ ने 14 गेंदों पर 10 रन, रुबिन हरमन ने 6 गेंदों पर 7 रन और टोनी डी जोरजी ने 8 गेंदों पर 2 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने 16.4 ओवर में 92 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से मुकाबला जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो मिचेल सेंटनर, काइल जेमीसन और ज़कारी फ़ौल्कस ने एक-एक विकेट लिया। एक बार फिर बता दें कि मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार