31 जनवरी, डरबन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच डरबन में 1 फरवरी को खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत की टीम के लिए वनडे सीरीज में अपना परचम लहराने की भरसक कोशिश करेगी।

Advertisement

लेकिन भारत के लिए डरबन वनडे मैच जीतना आसान नहीं होगा। इस मैदान पर साउथ अफ्रीकी टीम ने 35 वनडे मैच खेले हैं और 30 वनडे मैच में साउथ अफ्रीकी टीम विरोधी टीम को हराने में सफल रही है।

Advertisement

मैच से पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम पूरी आत्मविश्वास में हैं और अच्छा परफॉर्मेंस करने के लिए आतूर है।

जानिए कौन करेगा नंबर 4 पर बल्लेबाजी►

 

इसके अलावा विराट कोहली ने आगे ये भी कहा कि रहाणे को हो सकता है कि प्लेइंग इलेवन में मौका मिले। यदि रहाणे की टीम में वापसी होती है तो नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेगें।

Advertisement

हालांकि कोहली ने बयान देते हुए कहा कि पिच की परिस्थिती देखते हुए प्लेइंग इलेवन का चुनाव होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार