South Africa Women vs Bangladesh Women Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025:आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 14वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सोमवार, 13 अक्टूबर को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2023 में खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका की टीम ने 317 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए बांग्लादेश को पूरे 216 रनों से धूल चटाई थी। ये भी जान लीजिए कि ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था जिसे साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीतकर अपने नाम किया था। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वर्ल्ड कप के मंच पर बांग्लादेश अपना हिसाब कर पाती है या नहीं।

Advertisement

SA-W vs BAN-W ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 13 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम

Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 14वां मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां ODI क्रिकेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है। गौरतलब है कि ऐसा करते हुए एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 16 में से 11 मुकाबले जीते गए हैं और यहां वनडे में पहली इनिंग का औसत स्कोर 234 रन रहा है।

Advertisement

SA-W vs BAN-W ODI Head To Head Record

कुल - 21
साउथ अफ्रीका - 18
बांग्लादेश - 03

SA-W vs BAN-W ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

Advertisement

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

SA-W vs BAN-W ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

साउथ अफ्रीका से लौरा वोलवार्ड और मारिजाने कैप स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो फाहिमा खातून और मारूफा एक्टर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

Advertisement

South Africa Women vs Bangladesh Women Probable Playing XI

South Africa Women Probable Playing XI: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, सुने लुस, मारिजाने कैप, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

Bangladesh Women Probable Playing XI: रुबिया हैदर, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभना मोस्टरी, सुमैया एक्टर, शोर्ना एक्टर, फाहिमा खातून, नाहिदा एक्टर, राबिया खान, मारूफा एक्टर, निशिता एक्टर निशि।

Advertisement

South Africa Women vs Bangladesh Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के 14वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SA-W vs BAN-W Match Prediction, SA-W vs BAN-W Pitch Report, SA-W vs BAN-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match SA-W vs BAN-W SA-W vs BAN-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, South Africa Women vs Bangladesh Women

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार