India vs Sri Lanka 1st Test Day 3: श्रीलंका क्रिके टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन (17 अगस्त) लंच के समय तक 5 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम भारत से अभी भी 363 रन पीछे है। 

Advertisement

तीसरे दिन की शुरूआत में भारत की पहली पारी 462 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद श्रीलंकाई टीम की शुरूआत बेहद खराब रही औऱ 59 रन के कुल स्कोर तक निशान फर्नांडो (0), लाहिरु उदारा (27), दिनेश चांदीमल (4) और कामिंदु मेंडिस (14) आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

पांचवें विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन लंच से थोड़ी देर पहले कप्तान धनंजय डी सिल्वा (21) के आउट होने से वो भी टूट गई। पहले सत्र के अंत पर सोनल दिनुशा (14) और विकेटकीपर बल्लेबाजी निरोशन डिकवेला (8) नाबाद रहे। 

भारत के लिए अभी तक मानव सुथार ने 2 विकेट, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा औऱ कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया है। 

भारत के लिए पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 230 गेंदों में 167 रन बनाए। उनके अलावा केएल राहुलन 175 गेंदों में 82 रन और ध्रुव जुरेल ने 68 गेंदों  51 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के लिए पहली पारी में प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट, केशरा नुवान्थ ने 3 विकेट और असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट हासिल किए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार