श्रीलंका के धाकड़ ऑलराउंडर थिसारा परेरा (Thisara Perera) ने सोमवार (3 मई) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। परेरा साल 2016 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। 32 साल के परेरा ने इस साल मार्च में श्रीलंका के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 

Advertisement

परेरा ने कहा है कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। 

Advertisement

2009 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत करने वाले परेरा ने श्रीलंका के लिए 6 टेस्ट, 166 वनडे और 84 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। जिसमें उनके नाम टेस्ट में 11, वनडे में 175 और टी-20 में 51 विकेट दर्ज थे। इसके अलाव बल्लेबाजी में उन्होंने क्रमश: 203 रन, 2338 रन और 1204 रन बनाए थे। श्रीलंका ने अपने इंटरनेशनल  करियर में एकमात्र शतक जड़ा था। उन्होंने न्यूजीलैंड खिलाफ 2019 में 140 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

श्रीलंका को आने वाले समय में इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी थी। माना जा रहा था कि इस सीरीज में सिलेक्टर्स युवा खिलाड़ियों को मौका देंगे, जिसके बाद परेरा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी सिलेक्टर्स को दे दी है। 

थिसारा परेरा ने कुछ समय पहले ही लगातार 6 गेंदों में 6 छक्‍के जड़ने का कारनामा किया था।  वह श्रीलंका के लिए यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार