वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) और पथुम निसांका (Pathum Nissanka) के दम पर श्रीलंका ने बुधवार (20 अक्टूबर) को खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में आयरलैंड को 70 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर 12 में अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रीलंका के 171 रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम 18.3 ओवरों में 101 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत खराब रही और पहले तीन विकेट कुल 8 रन के स्कोर पर गिर गए। इसके बाद निसांका ने हसरंगा के साथ मिलकर पारी को संभाला और 123 रन जोड़े। निसांका ने 47 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन, वहीं हसरंगा ने 47 गेंदों में दस चौकों औऱ एक छक्के की बदौलत 71 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान दसुन शनाका ने नाबाद 21 रन बनाए, जिसकी बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने चार विकेट, मार्क अडायर ने दो और पॉल स्टर्लिंग ने एक विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में आयरलैंड के पहले तीन विकेट 32 रन पर ही गिर गए। इसके बाद कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (41) और कर्टिस कैंपर (24) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी कुछ योगदान नहीं दे सका और 9 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

श्रीलंका के लिए महीश थीकशाना ने तीन विकेट, चमिका करूणारत्ने  और लाहिरू कुमारा ने दो-दो, दुष्मंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक विकेट चटकाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार