ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
Sri Lanka Squad For ICC Women's World Cup 2025: श्रीलंका ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए दिग्गज ऑलराउंडर चमारी अट्टापट्टू को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में महिला क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
इसके अलावा उनके समर्थन के लिए हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका सिल्वा और अनुष्का संजीवनी की तिकड़ी भी टीम में है। हसिनी परेरा और विश्मी गुणरत्ने जैसे युवा बैटर पर भी भरोसा किया गया है। उन्होंने अपने डेब्यू से ही शानदार प्रदर्शन किया है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।
बता दें कि श्रीलंका महिला वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच मेजबान भारत के खिलाफ 30 सितंबर को गुवाहटी में खेलेगी।
गेंदबाजी डिपार्टमेंट की कमान इनोका राणावीरा और सुगंधिका कुमारी संभालेंगी, जबकि उदेशिका प्रबोधनी और मल्की मदारा उनका साथ देंगी। अचिनी कुलसूर्या भी टीम का हिस्सा हैं, जबकि इनोशी फर्नांडो एक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना गया है।
इसके बाद 4 अक्टूबर को श्रीलंका का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है। वहीं, 11 अक्टूबर को कोलंबो में यह टीम इंग्लैंड को चुनौती देगी। श्रीलंकाई टीम 14 अक्टूबर को कोलंबो में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जिसके बाद 17 अक्टूबर को इस टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।श्रीलंकाई टीम 20 अक्टूबर को नवी मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ चुनौती पेश करेगी, जबकि 24 अक्टूबर को कोलंबो में इस टीम का सामना पाकिस्तान से होगा।
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विश्मी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंडिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या।