श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने शुक्रवार (23 जून) को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के मुकाबले में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। ओमान के खिलाफ बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में हसरंगा ने 7.2 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 5 विकेट लिए। हसरंगा ने इससे पहले यूएई के खिलाफ हुए पिछले मैच में 24 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 

Advertisement

40 साल बाद हुआ ऐसा

Advertisement

हसरंगा श्रीलंका के दूसरे गेंदबाज है जिन्होंने लगातार दो वनडे पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले 1983 वर्ल्ड कप के दौरान अशांथा डे मेल ने यह कारनामा किया था। 

ऐसा करने वाले दूसरे स्पिनर

हसरंगा दुनिया के दूसरे स्पिन गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने लगातार दो वनडे पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इससे पहला पाकिस्तान के स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने 1997 में लगातार दो पारियों में यह कमाल किया था। मुश्ताक ने बांग्लादेश के खिलाफ 38 रन देकर 5 विकेट और भारत के खिलाफ 45 रन देकर 5 विकेट लिए थे। 

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

गौरतलब है कि श्रीलंका ने इस मुकाबले में ओमान को 10 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ओमान की टीम 30.3 ओवर में 98 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका ने 15 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए जीत हासिल की। लगातार दूसरी जीत के साथ श्रीलंका की टीम ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार