Sri Lanka Women vs Bangladesh Women: हर्षिता मडावी (Hasini Perera) के शानदार अर्धशतक औऱ कप्तान चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने सोमवार (20 अक्टूबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 7 रन से हरा दिया।

Advertisement

इसके साथ ही श्रीलंका ने मौजूदा टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है। छह मुकाबलों मे टीम को तीन में हार का मुंह देखना पड़ा और दो मुकाबले बारिश के काऱण बनेतीजा रहे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 48.4 ओवर में 202 रन बनाए।  जिसमें परेरा ने 99 गेंदों में 85 रन और अट्टापट्टू  ने 43 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। इसके अलावा मिडल ऑर्डर  में नीलाक्षी डी सिल्वी ने 38 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया। 

बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में शोर्ना अख्तर ने 3 विकेट, राबेया खान ने 2 विकेट, निशिता अख्तर निशि,  मारूफा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 1-1  विकेट  हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही औऱ 44  रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए।। इसके बाद शरमीन अख्तर  औऱ कप्तान निगार सुल्ताना ने पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट 132 रन की साझेदारी की।  सुल्ताना ने 98 गेंदों में 77 रन औऱ अख्तर ने 103 गेंदों में नाबाद 64 रन की पारी खेली। 

इस साझेदारी के टूटते ही बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई औऱ 19 रन के  अंदर 6 विकेट  गिरने के चलते बांग्लादेश टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

श्रीलंका के लिए अट्टापट्टू ने बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 42 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा सुगंधिका कुमारी ने 2 विकेट और उदेशिका प्रबोधनी ने 1 विकेट  अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार