एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी छोड़ दी है और युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कप्तानी सौंपी गयी है। क्या कप्तानी छोड़ने का फैसला उनका खुद का था या उन्हें हटाया गया था। इस पर फ्रेंचाइजी के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। फ्लेमिंग ने खुलासा किया कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला धोनी का था।

Advertisement

फ्लेमिंग ने कहा कि, "यह एमएस धोनी का भविष्य को देखते हुए बहुत सोच-विचारकर किया गया फैसला था। समय अच्छा था। यह ऋतुराज के लिए एक संवारने की प्रक्रिया होगी। हम 2022 में एमएस से दूर जाने के लिए तैयार नहीं थे। धोनी को खेल की अच्छी समझ है, लेकिन हम इस भूमिका के लिए युवा खिलाड़ियों को विकसित करना चाहते हैं। इस बार हम अच्छी तरह तैयार हैं।"

Advertisement

वहीं सवाल ये उठ रहा था कि क्या 42 वर्षीय धोनी आईपीएल 2024 पूरा खेलेंगे या नहीं खेलेंगे। इस पर चेन्नई के हेड कोच ने कहा है कि, "मैं उम्मीद कर रहा हूं कि एमएस धोनी पूरा सीजन खेलेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे - शरीर पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है, और खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने की इच्छा हमेशा की तरह है।"

धोनी की जगह गायकवाड़ को कप्तान बनाने के फैसले पर फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि, "एमएस धोनी ने टाटा आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। ऋतुराज 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान आईपीएल में 52 मैच खेले हैं। टीम आगामी सज़न का इंतजार कर रही है।"

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के लिए CSK का फुल स्क्वाड: एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मोईन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार