मैनचेस्टर, 5 सितम्बर | ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने गुरुवार को एक और शतकीय वापसी करते हुए रिकॉर्ड अपने नाम किया है। तीसरे एशेज टेस्ट में चोट के कारण नहीं खेल पाए स्मिथ ने ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाया है।

Advertisement

यह स्मिथ के टेस्ट करियर का 26वां शतक है और इसी के साथ वह टेस्ट में सबसे तेजी से 26 शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके लिए स्मिथ ने 121 पारियां खेली। स्मिथ से पहले नंबर सर डॉन ब्रैडमेन का है, जिन्होंने सिर्फ 69 टेस्ट में 26 शतक लगा दिए थे।

 
Advertisement

स्मिथ इस एशेज सीरीज में सर्वोच्च स्कोर भी बन गए हैं। यह इंग्लैंड के खिलाफ पिछली आठ पारियों में उनका पांचवां शतक है।

स्मिथ को एक साल पहले बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण 12 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने इसी एशेज सीरीज से टेस्ट में वापसी की और आते ही बर्मिघम में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाया। स्मिथ ने उस टेस्ट में क्रमश: 144 और 142 रनों की पारियां खेली थीं।

इसके अगले मैच में लॉडर्स मैदान पर उन्होंने 92 रनों की पारी खेली थी लेकिन वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे क्योंकि जब वह 80 रनों पर खेल रहे थे तब इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर की गेंद उनके कान के नीचे गर्दन पर लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। थोड़ी देर बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए और कुछ देर बाद मैदान पर वापस आए।

दूसरी पारी में उन्होंने दिक्कत हुई इसलिए वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और इसी कारण वह तीसरे टेस्ट में नहीं खेले।

Advertisement

चौथे टेस्ट में उन्होंने वापसी की और जहां एक छोर से इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट ले रहे थे वहां दूसरा छोर संभाले रखा। मैच के दूसरे दिन भोजनकाल तक स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी में 163 गेंदों का सामना कर 101 रन बना लिए हैं। वह 11 चौके लगा चुके हैं।

एशेज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी स्मिथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके एशेज सीरीज में कुल 11 शतक हो गए हैं। इस मामले में 19 शतकों के साथ ब्रेडमैन पहले स्थान पर हैं तो वहीं जैक होब्स 12 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार