New Zealand: विराट कोहली और सानिया मिर्जा का नाम भारतीय खेल जगत में बहुत प्रतिष्ठित है। विराट कोहली ने जहां क्रिकेट के क्षेत्र में अपना आधिपत्य जमाया है और किंग के नाम से मशहूर हुए हैं, वहीं सानिया मिर्जा भारत की सफलतम महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। इन दोनों के जीवन में 19 जनवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।
विराट कोहली एक महान बल्लेबाज होने के साथ ही बेहतरीन कप्तान रहे हैं। उन्होंने 2013 से 2022 के बीच भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की। कप्तान होने के बावजूद बतौर बल्लेबाज उनके प्रदर्शन में गिरावट नहीं आई थी। कप्तान रहते हुए वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में यह उपलब्धि हासिल की थी।
एक कप्तान के रूप में विराट ने 95 वनडे की 91 पारियों में 21 शतक लगाते हुए 5,449 रन बनाए हैं।
वहीं सानिया मिर्जा की बात करें, तो भारत में महिला टेनिस में वह सबसे बड़ा नाम हैं। सानिया ने अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया था। 19 जनवरी सानिया के लिए बेहद खास है। 2005 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में एकल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं। 2008 में भी वह एकल में तीसरे दौर तक पहुंची थीं।
एक कप्तान के रूप में विराट ने 95 वनडे की 91 पारियों में 21 शतक लगाते हुए 5,449 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
फरवरी 2023 में सानिया ने आधिकारिक रूप से पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था।