बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 248 रन का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम को पहला झटका 21 के स्कोर पर लगा। निकी केली 7 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेटके लिए हेनरी निकोलस और विल यंग ने 73 रनों की साझेदारी की। यंग 94 के स्कोर पर 42 गेंदों पर 30 रन की पारी खेलकर आउट हुए। कप्तान टॉम लैथम का बल्ला भी नहीं चला। वह 14 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में 127 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके ठीक बाद 131 के स्कोर पर हेनरी निकोलस का विकेट भी गिर गया। निकोलस ने रिशाद हुसैन की गेंद पर विकेटकीपर लिटन दास को कैच देने से पहले 83 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली।

Advertisement

निकोलस का विकेट गिरने के बाद डिन फॉक्सक्रॉफ्ट एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया। डिन ने 58 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। नाथन स्मिथ 21 रन बनाकर नाबाद रहे। मुहम्मद अब्बास ने 14 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 247 रन बनाए।

बांग्लादेश की तरफ से तेज गेंदबाज तस्किन अहमद ने 10 ओवर में 50 रन देकर 2 और शोरिफुल इस्लाम ने 10 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। रिशाद हुसैन ने 10 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज और नाहिद राणा को 1-1 विकेट मिले।

न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 247 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में न्यूजीलैंड के कई शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों की टीम वनडे सीरीज के लिए भेजी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार