Rajiv Gandhi International Stadium: टी20 क्रिकेट भले ही बल्लेबाजों का गेम है, लेकिन इसमें कई रिकॉर्ड्स गेंदबाजों के नाम पर भी दर्ज हैं। आइए, उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 10 या उससे ज्यादा 'मेडन ओवर' फेंके।

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार: इस तेज गेंदबाज ने साल 2011 से अब तक आईपीएल करियर में 190 मैच खेले, जिसमें 703.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान भुवी ने 14 मेडन ओवर निकाले। इस लीग में भुवनेश्वर कुमार के नाम 198 विकेट दर्ज हैं, जिसमें 2 'फाइव विकेट हॉल' भी हैं। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवरों में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस गेंदबाज ने तीन टीमों के लिए आईपीएल खेला है।

Advertisement

प्रवीण कुमार: साल 2008 से 2017 के बीच दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 119 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 420.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 90 विकेट अपने नाम किए। प्रवीण कुमार ने इस लीग में 14 मेडन ओवर फेंके हैं।

भुवनेश्वर कुमार: इस तेज गेंदबाज ने साल 2011 से अब तक आईपीएल करियर में 190 मैच खेले, जिसमें 703.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान भुवी ने 14 मेडन ओवर निकाले। इस लीग में भुवनेश्वर कुमार के नाम 198 विकेट दर्ज हैं, जिसमें 2 'फाइव विकेट हॉल' भी हैं। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवरों में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस गेंदबाज ने तीन टीमों के लिए आईपीएल खेला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इरफान पठान: बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने साल 2008 से 2017 के बीच आईपीएल करियर में 103 मुकाबले खेले, जिसमें 80 विकेट निकाले। पठान ने 340.3 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान 10 मेडन ओवर निकाले। पठान ने अपने आईपीएल करियर में पांच टीमों से खेला, जिनमें पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात लायन्स शामिल हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार