Kings XI Punjab Vs Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का राज देखने को मिलता है और खूब चौके-छक्के लगते हैं। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।

Advertisement

क्रिस गेल: आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे। गेल इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे और उन्होंने 15 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 733 रन बनाए थे।

Advertisement

आंद्रे रसेल: इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन करने वाले आंद्रे रसेल आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रसेल ने आईपीएल 2019 में केकेआर की ओर से खेलते हुए 52 छक्के लगाए थे। रसेल ने इस सीजन 15 मुकाबलों में 204 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 510 रन बनाए थे।

क्रिस गेल: आईपीएल 2013 में भी क्रिस गेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता था। गेल ने आरसीबी की जर्सी में खेलते हुए इस सीजन 51 छक्के लगाए थे। गेल ने आईपीएल 2013 में 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 708 रन बनाए थे।

आंद्रे रसेल: इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन करने वाले आंद्रे रसेल आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रसेल ने आईपीएल 2019 में केकेआर की ओर से खेलते हुए 52 छक्के लगाए थे। रसेल ने इस सीजन 15 मुकाबलों में 204 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 510 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्रिस गेल: आईपीएल 2011 में क्रिस गेल का प्रदर्शन बेमिसाल रहा था। गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए इस सीजन 44 छक्के लगाए थे। गेल ने इस साल खेले 12 मुकाबलों में 183 के स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए थे, और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार