भारतीय क्रिकेट टीम 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है। पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के तीन मैच 19, 23 और 25 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हमेशा संघर्षपूर्ण पूर्ण और रोमांचक होते रहे हैं। कई भारतीय बल्लेबाजों ने अपने जीवन की श्रेष्ठ पारियां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली हैं। मौजूदा टीम में रोहित, विराट और गिल जैसे खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किन पांच भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बड़ी पारियां खेली है।

Advertisement

रोहित शर्मा का पहला एकदिवसीय दोहरा शतक नवंबर 2013 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। 158 गेंदों पर 12 चौकों और 16 छक्कों की मदद से बनाए गए से उन्होंने 209 रन बनाए थे। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से वनडे की दूसरी बड़ी पारी सचिन तेंदुलकर ने खेली है। तेंदुलकर ने 2009 में 141 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि 351 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ये मैच 3 रन से हार गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से तीसरी बड़ी पारी रोहित शर्मा ने ही खेली है। रोहित ने पर्थ में 2016 में 171 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से वनडे की दूसरी बड़ी पारी सचिन तेंदुलकर ने खेली है। तेंदुलकर ने 2009 में 141 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि 351 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ये मैच 3 रन से हार गई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से पांचवीं बड़ी पारी पूर्व कप्तान धोनी ने 2013 में खेली थी। धोनी ने 121 गेंद पर 139 रन बनाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार