वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में डेब्यू के साथ इतिहास रचा। 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय बने। वैश्विक स्तर पर वैभव पुरुष खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने 15 साल और 139 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। वहीं, भारतीय पुरुषों में सचिन तेंदुलकर (16 साल और 205 दिन, टेस्ट क्रिकेट) दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड वैभव ने तोड़ दिया है। टेस्ट पदार्पण के कुछ दिनों बाद तेंदुलकर ने वनडे फॉर्मेट में 16 साल और 238 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

Advertisement

वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (फुल मेंबर नेशन) में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की सूची में पाकिस्तान के हसन रजा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ फैसलाबाद में अपना पहला मैच खेला था। इस लिस्ट में वैभव दूसरे पायदान पर हैं, जबकि बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ (15 साल 116 दिन) तीसरे स्थान पर हैं। शरीफ ने साल 2001 में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे के विरुद्ध यह कारनामा किया था।

पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद (15 साल 124 दिन) चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने साल 1959 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के साथ अपना डेब्यू किया था, जबकि लिस्ट में पांचवें पायदान पर मौजूद के आकिब जावेद (16 साल 127 दिन) ने साल 1988 में एडिलेड के मैदान पर वेस्टइंडीज के विरुद्ध अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (16 साल 205 दिन) छठे स्थान पर हैं। मास्टर-ब्लास्टर ने साल 1989 में कराची के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (फुल मेंबर नेशन) में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की सूची में पाकिस्तान के हसन रजा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ फैसलाबाद में अपना पहला मैच खेला था। इस लिस्ट में वैभव दूसरे पायदान पर हैं, जबकि बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ (15 साल 116 दिन) तीसरे स्थान पर हैं। शरीफ ने साल 2001 में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे के विरुद्ध यह कारनामा किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

वैभव ने आर्चर के खिलाफ पहली ही गेंद (2.1 ओवर) पर छक्का जड़ा। चौथे ओवर की पहली गेंद पर वैभव ने जोश टंग के खिलाफ भी छक्के के साथ ओवर की शुरुआत की। मगर 4.5 ओवर में विल जैक्स के विरुद्ध आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश में जोस बटलर के हाथों स्टंप आउट हो गए। अपने डेब्यू मैच में वैभव ने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्कों के साथ कुल 14 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक शर्मा के साथ 29 गेंदों में 50 रन की साझेदारी भी की।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार