Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हराया। आरसीबी की इस जीत में गेंद से भुवनेश्वर कुमार ने अहम योगदान दिया। उन्होंने आईपीएल में इस दौरान अपने 200 विकेट भी पूरे किए। भुवनेश्वर ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत का नतीजा होती हैं।

Advertisement

भुवनेश्वर ने सीएसके के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मुकाबले में पहला विकेट लेने के साथ ही भुवनेश्वर ने आईपीएल में 200 विकेट पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले महज दूसरे गेंदबाज बने। भुवनेश्वर इस लीग में खेले 192 मुकाबलों में 202 विकेट निकाल चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी 7.71 का रहा है। भुवनेश्वर आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बने। इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस लीग में 224 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हराया। आरसीबी की इस जीत में गेंद से भुवनेश्वर कुमार ने अहम योगदान दिया। उन्होंने आईपीएल में इस दौरान अपने 200 विकेट भी पूरे किए। भुवनेश्वर ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत का नतीजा होती हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस फॉर्मेट में अपनी गेंदबाजी के तरीके पर बात करते हुए भुवनेश्वर ने कहा, "इस तरह की उपलब्धियां हासिल करना हमेशा उसी मेहनत का नतीजा है, जो आप सालों तक रोजाना करते हैं। यह खेल अब और मुश्किल होता जा रहा है, खासकर गेंदबाजों के लिए। इसके साथ ही अब यह सिर्फ हुनर ​​की बात नहीं रही, बल्कि यह हालात के हिसाब से ढलने और बल्लेबाजों को चुनौती देने के नए-नए तरीके ढूंढ़ने के बारे में भी है, चाहे वह गेंद में बदलाव करके हो या फील्ड की अलग-अलग जमावट करके। हम अक्सर कहते हैं कि यह बल्लेबाजों का खेल है, लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाज भी उनके लिए चीजें मुश्किल बनाने का अच्छा काम कर रहे हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार