Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता। टाइटल जीतने के बाद विराट कोहली ने बताया है कि इस सीजन टीम का आत्मविश्वास कब लौटा था?
रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इनके अलावा, निशांत संधू ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से रासिख सलाम डार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस पारी में विराट कोहली ने 42 गेंदों में 12 बाउंड्री के साथ 75 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जीटी के लिए राशिद खान ने 2 विकेट हासिल किए।
आरसीबी के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कहा, "मैंने कहा था कि ऐसा नहीं लग रहा कि इस बार भी वैसा ही दबाव है, जैसा पिछले साल था। हम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर थे और हमने कहा था कि अगर योजनाओं को ठीक से लागू करते हैं, तो हम सबसे बेहतरीन हैं।"
इसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस पारी में विराट कोहली ने 42 गेंदों में 12 बाउंड्री के साथ 75 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जीटी के लिए राशिद खान ने 2 विकेट हासिल किए।
Also Read: LIVE Cricket Score
दूसरी तरफ, क्रुणाल पांड्या ने पिछले 11 वर्षों में अलग-अलग टीमों के लिए 5 ट्रॉफी जीती हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए 3 खिताब जीत चुके हैं। आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल विजेता बनाने के बाद क्रुणाल ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि लगातार जीत हासिल करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। 11 वर्षों में 5 ट्रॉफियां जीतना अपने आप में बेहद खास है। इसका काफी हद तक श्रेय हमारी सपोर्ट स्टाफ टीम को जाता है। जिस तरह से उन्होंने नीलामी से पहले तैयारी की और टीम को तैयार किया, उससे तो आधी लड़ाई तो नीलामी में ही जीत ली गई थी। इस बात की बेहद खुशी है कि हमने लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। यह जीत आरसीबी के सभी फैंस के लिए है, और साथ ही विराट के लिए भी।"