Cricket World Cup: भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़ सकते हैं।

Advertisement

इस साल जून में बारबाडोस में 2024 पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत की पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल भी सफल रहा है। उनकी देखरेख में ही भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 जीता था। इसी के साथ टीम इंडिया के साथ उनके कोचिंग कार्यकाल का अंत यादगार रहा।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइन्फो को पता चला है कि द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और बड़ी नीलामी से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन पर भी फ्रेंचाइजी के साथ उनकी चर्चा हो चुकी है। टीम के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन का द्रविड़ के साथ लम्बे समय से पेशेवर रिश्ता रहा है। सैमसन का शुरुआती करियर द्रविड़ की ही देखरेख में उभरा था।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, द्रविड़ ने 2014 और 2015 के आईपीएल सत्रों में टीम के मेंटॉर के रूप में काम किया। इससे पहले कि वह 2019 में एनसीए के निदेशक बनने तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ वही भूमिका निभाते रहे।

राजस्थान के साथ द्रविड़ का पुराना संबंध रहा है। वह आईपीएल में राजस्थान की कप्तानी (2012 और 2013) करने के साथ साथ उनके मेंटॉर (2014 और 2015) की भी भूमिका निभा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) का रुख किया था।

2019 में वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख बने थे। 2021 में वह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे और उनके ही कार्यकाल में भारतीय टीम ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि आरआर की टीम विक्रम राठौर को भी द्रविड़ के सहायक कोचों में शामिल कर सकती है। राठौर पूर्व में भारतीय टीम के चयनकर्ता रहने के साथ ही एनसीए में द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके थे। जबकि बतौर भारतीय कोच द्रविड़ के कार्यकाल में राठौर ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच की भी भूमिका निभाई थी।

2019 में वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख बने थे। 2021 में वह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे और उनके ही कार्यकाल में भारतीय टीम ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार