भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन अपने करियर का पहला शतक लगाया। शतक लगाने के बाद जुरेल ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, वो काफी चर्चा में है।

Advertisement

ध्रुव जुरेल के पिता नेम चंद भारतीय सेना में रहे हैं। वह कारगिल की लड़ाई का भी हिस्सा रहे हैं। जुरेल ने शतक लगाने के बाद बल्ले को उसी अंदाज में पकड़ा जैसे एक सैनिक अपनी बंदूक पकड़ता है। अपने इस अंदाज से जुरेल ने अपने पिता को सैल्यूट किया। ध्रुव पूर्व में भी ऐसा करते रहे हैं।

Advertisement

190 गेंद में अपना शतक पूरा करने वाले जुरेल ने 210 गेंद पर 125 रन की पारी खेली। ध्रुव का यह शतक विशेष है। वह भारतीय धरती पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। जुरेल से पहले एमएस धोनी और फारुख इंजीनियर वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में शतक लगा चुके हैं।

ध्रुव जुरेल के पिता नेम चंद भारतीय सेना में रहे हैं। वह कारगिल की लड़ाई का भी हिस्सा रहे हैं। जुरेल ने शतक लगाने के बाद बल्ले को उसी अंदाज में पकड़ा जैसे एक सैनिक अपनी बंदूक पकड़ता है। अपने इस अंदाज से जुरेल ने अपने पिता को सैल्यूट किया। ध्रुव पूर्व में भी ऐसा करते रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ध्रुव जुरेल के शतक और रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए उनकी 206 रन की साझेदारी के दम पर भारतीय टीम इस टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। वेस्टइंडीज के पहली पारी में बनाए 162 रन के जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 448 रन बना लिए हैं। जुरेल के 125 के अलावा केएल राहुल ने 100 और शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 176 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके की मदद से 104 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर 9 रन पर खेल रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार