अलाना किंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत

Updated: Sat, Oct 25 2025 19:30 IST
Image Source: IANS
महिला विश्व कप 2025 का 26वां मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। अलाना किंग की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 24 ओवर में सिर्फ 97 रन पर सिमट गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 26 गेंद पर 31, सिनालो जाफ्टा ने 17 गेंद पर 29 और नाडिन डे क्लर्क ने 23 गेंद पर 14 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सकी।

दक्षिण अफ्रीका को 97 रन पर समेटने में अलाना किंग ने अहम भूमिका निभाई। दाएं हाथ की इस लेग स्पिनर ने 7 ओवर में 2 मेडन फेंके और मात्र 18 रन देकर 7 खिलाड़ियों को आउट किया। मेगान स्कट, किम गार्थ और एश्ले गार्डनर को 1-1 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 24 ओवर में सिर्फ 97 रन पर सिमट गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 26 गेंद पर 31, सिनालो जाफ्टा ने 17 गेंद पर 29 और नाडिन डे क्लर्क ने 23 गेंद पर 14 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। इसलिए इस मैच का सेमीफाइनल की दृष्टि से ज्यादा महत्व नहीं था। ऑस्ट्रेलिया 13 अंक के साथ पहले और दक्षिण अफ्रीका 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 9 अंक के साथ तीसरे और इंडिया 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। भारत और इंग्लैंड के एक-एक मैच बाकी हैं, लेकिन उसके परिणाम से अंक तालिका में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के लीग मैच समाप्त हो चुके हैं।

Article Source: IANS

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें