लंदन स्पिरिट मेंस ने एंडी फ्लावर को बहु-वर्षीय अनुबंध पर हेड कोच नियुक्त किया है। एंडी फ्लावर इससे पहले ट्रेंट रॉकेट्स के कोच रहे थे। इस टीम के साथ उन्होंने 5 वर्ष बिताए और साल 2022 में टीम को 'द हंड्रेड' का विजेता बनाया।

Advertisement

एंडी फ्लावर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर की जगह ली है। लैंगर का कार्यकाल निराशाजनक प्रदर्शन के साथ समाप्त हुआ है। टीम इस सीजन सातवें पायदान पर रही।

Advertisement

एंडी फ्लावर ने नई जिम्मेदारी को लेकर कहा, "लंदन स्पिरिट से जुड़ना और 'होम ऑफ क्रिकेट' पर काम करना बेहद रोमांचक है। इतने प्रतिष्ठित स्थल और संगठन का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं एक बार फिर मो बोबट के साथ और पहली बार एमसीसी और टेक टाइटंस के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"

57 वर्षीय एंडी फ्लावर साल 2009 से 2014 तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम को कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में मो बोबट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसका पहला आईपीएल खिताब जिताया था। बोबट इस समय लंदन स्पिरिट के क्रिकेट निदेशक की भूमिका निभा रहे हैं।

बोबट ने कहा, "एंडी फ्लाइवर और मेरे बीच मजबूत कार्य संबंध रहे हैं। मैं लंदन स्पिरिट में उनके साथ मिलकर इस नए और रोमांचक चरण में कुछ खास करने की उम्मीद करता हूं।"

57 वर्षीय एंडी फ्लावर साल 2009 से 2014 तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम को कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में मो बोबट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसका पहला आईपीएल खिताब जिताया था। बोबट इस समय लंदन स्पिरिट के क्रिकेट निदेशक की भूमिका निभा रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लंदन स्पिरिट अब एक नए स्वामित्व चरण में प्रवेश कर चुका है, जिसमें मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने 51 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास रखी है, जबकि शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेरिका-स्थित कंसोर्टियम टेक टाइटंस के पास है। इस समूह में टाइम्स इंटरनेट के सत्यन गजवानी, पैलो ऑल्टो नेटवर्क्स के निकेश अरोड़ा, सिल्वर लेक के एगोन डर्बन और गूगल, एडोबी तथा यूट्यूब के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार