आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष केसिननी शिवनाथ ने कहा है कि आंध्र प्रीमियर लीग (एपीएल) आंध्रप्रदेश क्रिकेट के लिए एक त्योहार की तरह है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

केसिननी शिवनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि आंध्र प्रदेश का क्रिकेट फेस्टिवल, आंध्र प्रीमियर लीग (एपीएल), 9 तारीख से विशाखापत्तनम में शुरू होगा। पिछले साल हमने सफलतापूर्वक लीग का आयोजन किया था। हम इस साल फिर इसे आयोजित करने के लिए उत्साहित हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह टूर्नामेंट तीन जगहों—विशाखापत्तनम, कडप्पा और अमरावती के राजधानी क्षेत्र मंगलगीरी—में आयोजित किया जाएगा। हर जगह छह दिनों तक मैच खेले जाएंगे, जबकि ग्रैंड फाइनल मंगलगीरी में होगा।"

शिवनाथ ने कहा, "हम शिक्षा मंत्री नारा लोकेश को मंगलगीरी में होने वाले फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह फेस्टिवल पूरे आंध्र प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खुशी लेकर आएगा।"

उन्होंने कहा, "मैं मीडिया से भी अपील करता हूं कि वे एपीएल का सक्रिय रूप से प्रचार करें। यह टूर्नामेंट ग्रामीण क्रिकेटरों और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। मीडिया के सहयोग से हम एपीएल को और भी बड़ी सफलता दिला सकते हैं।"

शिवनाथ ने कहा, "हम शिक्षा मंत्री नारा लोकेश को मंगलगीरी में होने वाले फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह फेस्टिवल पूरे आंध्र प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खुशी लेकर आएगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईपीएल के बाद राज्य क्रिकेट बोर्डों द्वारा समर्थित टी20 लीग शुरु हो चुकी है। आंध्र प्रदेश के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में भी 9 जून से तेलंगाना टी-20 लीग का पहला एडिशन खेला जाना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार