BCCI Logo: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अपोलो टायर्स का नाम टीम इंडिया के नए प्रमुख प्रायोजक के रूप में घोषित किया। अपोलो ने टीम इंडिया के प्रमुख प्रायोजक के रूप में ड्रीम 11 को रिप्लेस किया है।

Advertisement

बीसीसीआई और आपोलो टायर्स के बीच यह समझौता ढाई साल के लिए हुआ है और मार्च 2028 में समाप्त होगा। समझौते के मुताबिक, अपोलो टायर्स का लोगो सभी प्रारूपों में भारतीय पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों की जर्सी पर दिखाई देगा।

Advertisement

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह अपोलो टायर्स का भारतीय क्रिकेट में पहला कदम है, जो देश के साथ गहराई से जुड़े खेल के साथ जुड़ने का एक रणनीतिक कदम है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, "कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद हासिल की गई यह नई साझेदारी प्रायोजन मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है, जो भारतीय क्रिकेट की व्यापक और बढ़ती व्यावसायिक अपील को प्रदर्शित करती है।"

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "अपोलो टायर्स का हमारे नए प्रायोजक के रूप में आना हमारी टीमों की कड़ी मेहनत और निरंतर प्रदर्शन का प्रमाण है। हम भारतीय क्रिकेट में अपोलो के पहले प्रमुख प्रायोजन को लेकर उत्साहित हैं, जो इस खेल की अद्वितीय पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है। यह एक व्यावसायिक समझौते से कहीं बढ़कर है। यह दो संस्थानों के बीच एक साझेदारी है, जिन्होंने लाखों लोगों का विश्वास और सम्मान अर्जित किया है।"

विज्ञप्ति के मुताबिक, "कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद हासिल की गई यह नई साझेदारी प्रायोजन मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है, जो भारतीय क्रिकेट की व्यापक और बढ़ती व्यावसायिक अपील को प्रदर्शित करती है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अपोलो टायर्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नीरज कंवर ने कहा, "टीम इंडिया का प्रमुख प्रायोजक बनना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह साझेदारी राष्ट्रीय गौरव, उपभोक्ता विश्वास को मजबूत करने और अपोलो को हमारी श्रेणी में एक सच्चे नेता के रूप में प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय खेलों को सर्वोच्च स्तर पर समर्थन देने और दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए अविस्मरणीय पल बनाने के लिए है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार