WATCH: सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन गर्माया माहौल,बेन स्टोक्स-मार्नस लाबुशेन के बीच तीखी बहस
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पांचवें मुकाबले के दूसरे दिन मैदान पर माहौल गर्मा गया। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच तीखी बहस देखी गई।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन पांचवें एशेज टेस्ट के दूसरे दिन तीसरे सेशन के दौरान बहस में उलझ गए। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने लाबुशेन को कुछ तीखे शब्द कहे।
ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के कप्तान की गेंदों पर लगातार बाउंड्री लगाकर 29वां ओवर खत्म किया, जिसने स्टोक्स को गुस्सा दिला दिया था।
जब स्टोक्स ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास से गुजरे, तो उन्होंने लाबुशेन से कुछ कहा और उनकी ओर इशारा किया, जिसके बाद टकराव बढ़ गया। इसके बाद स्टोक्स मुड़े और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के पास गए। उन्होंने ट्रैविस हेड के कंधे पर हाथ रखा। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। इस बीच अंपायर को दखल देना पड़ा।
Stokesy
— England's Barmy Army
pic.twitter.com/dmZI0Z4FCY