एशिया कप 2025 में शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं।

Advertisement

बांग्लादेश को सलामी बल्लेबाजों सैफ हसन और तंजीद हसन ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 63 रन जोड़े। इस स्कोर पर सैफ हसन 28 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। तंजीद हसन ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 31 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। तंजीद हसन के अलावा बांग्लादेश का कोई भी दूसरा बल्लेबाज तंजीद की तरह बड़ी आक्रामक पारी नहीं खेल पाया। यही वजह रही कि अच्छी शुरुआत के बावजूद बांग्लादेश अनुमानित स्कोर से कम से 20-25 रन पीछे रही।

Advertisement

कप्तान लिटन दास 11 गेंद पर 9, शमीम हुसैन 11 गेंद पर 11 और तौहीद ह्रदोय 20 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। जाकेर अली और नुरूल हसन ने नाबाद 12-12 रन बनाए।

बांग्लादेश को सलामी बल्लेबाजों सैफ हसन और तंजीद हसन ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 63 रन जोड़े। इस स्कोर पर सैफ हसन 28 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। तंजीद हसन ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 31 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। तंजीद हसन के अलावा बांग्लादेश का कोई भी दूसरा बल्लेबाज तंजीद की तरह बड़ी आक्रामक पारी नहीं खेल पाया। यही वजह रही कि अच्छी शुरुआत के बावजूद बांग्लादेश अनुमानित स्कोर से कम से 20-25 रन पीछे रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद अहम है। बांग्लादेश लीग स्टेज के दो मैच खेल चुका है। हांगकांग के खिलाफ बांग्लादेश जीती थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अगर बांग्लादेश अफगानिस्तान के खिलाफ ये मुकाबला हारती है, तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं, अफगानिस्तान जीत के साथ सुपर 4 का टिकट कटा लेगी। अफगानिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी। उसके पास श्रीलंका के खिलाफ एक और लीग मैच भी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार