श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच शनिवार को दुबई में सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा। फैंस को उम्मीद है कि ग्रुप-बी की शीर्ष दो टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होगा।

Advertisement

श्रीलंका ने ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से शिकस्त दी थी, जिसके बाद टीम ने हांगकांग के विरुद्ध 4 विकेट से मैच जीता। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है।

Advertisement

दूसरी ओर, हांगकांग के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेशी टीम को श्रीलंका के विरुद्ध 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 8 रन से जीत हासिल की।

श्रीलंका को इस मुकाबले में तंजीद हसन और लिटन दास से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं।

दूसरी ओर, बांग्लादेश को लिटन दास और तंजीद हसन से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान गेंदबाजी में अहम योगदान देते नजर आ सकते हैं।

इस एशिया कप में दुबई में बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट महज 109.26 रहा है। यहां की धीमी पिचों ने स्पिनर्स की काफी मदद की है। शनिवार को दुबई का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

Advertisement

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच साल 2007 से अब तक कुल 21 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंका ने 13 मुकाबले जीते, जबकि बांग्लादेशी टीम 8 मैच अपने नाम कर चुकी है।

इस एशिया कप में दुबई में बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट महज 109.26 रहा है। यहां की धीमी पिचों ने स्पिनर्स की काफी मदद की है। शनिवार को दुबई का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की टीम : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, नुवानिदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, जनिथ लियानागे, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार