दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। सईम अयूब का खराब फॉर्म जारी रहा और वह फिर शून्य पर आउट हुए। वहीं, साहिबजादा फरहान भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। 9 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो चुकी पाकिस्तान को फखर जमान और कप्तान सलमान अली आगा का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। सलमान अली आगा 27 गेंद पर 20 रन बनाकर 70 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

Advertisement

फखर जमान ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली। 36 गेंद की पारी में फखर ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने 14 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाए। मोहम्मद हारिस ने 18 रन बनाए। इन पारियों के दम पर पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 146 रन बनाए।

यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 और सिमरनजीत सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। ध्रुव पाराशर को 1 विकेट मिला।

पाकिस्तान-यूएई का मैच शुरू हुआ। मैच 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे न होकर 8:30 में हुआ और मैच 8 बजे की जगह 9 बजे शुरू हुआ।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएई और पाकिस्तान मैच से पहले रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पीसीबी से भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए विवाद के लिए माफी मांगी। पीसीबी के मुताबिक पाइक्रॉफ्ट ने गलतफहमी को विवाद का कारण बताया।

Advertisement

पाकिस्तान-यूएई का मैच शुरू हुआ। मैच 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे न होकर 8:30 में हुआ और मैच 8 बजे की जगह 9 बजे शुरू हुआ।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाइक्रॉफ्ट के माफी मांगने के बाद पीसीबी ने यूएई के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खेलने की अनुमति दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार