दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के बेहद अहम मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है, जहां 28 सितंबर को उसका सामना भारत से होगा।

Advertisement

136 का मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने बेहद साधारण बल्लेबाजी की। बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन बना सकी। 30 रन बनाकर शमीम हुसैन टॉप स्कोरर रहे। सैफ हलन 18, नुरुल हसन 16 बनाकर आउट हुए। महेदी हसन ने 11 रन बनाए।

Advertisement

पाकिस्तान की जीत के हीरो बाएं हाथ के तेज शाहीन अफरीदी रहे। अफरीदी ने पहले बल्ले और फिर गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए मुश्किल हालात से न सिर्फ पाकिस्तान को निकाला बल्कि जीत दिलाते हुए फाइनल का टिकट दिलाया। शाहीन ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा हारिस रऊफ ने 3, सईम अयूब ने 2 और नवाज ने 1 विकेट लिया।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही थी। टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा था। साहिबजादा फरहान 4, सईम अयूब 0, फखर जमान 13, कप्तान आगा 19 और हुसैन तलत 3 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान ने 49 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने 23 गेंद पर 31, शाहीन अफरीदी ने 13 गेंद पर 19, पिछले मैच के हीरो मोहम्मद नवाज ने 15 गेंद पर 25 और फहीम अशरफ ने 9 गेंद पर 14 रन की पारी खेल टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए।

पाकिस्तान की जीत के हीरो बाएं हाथ के तेज शाहीन अफरीदी रहे। अफरीदी ने पहले बल्ले और फिर गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए मुश्किल हालात से न सिर्फ पाकिस्तान को निकाला बल्कि जीत दिलाते हुए फाइनल का टिकट दिलाया। शाहीन ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा हारिस रऊफ ने 3, सईम अयूब ने 2 और नवाज ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हार के साथ ही बांग्लादेश एशिया कप के फाइनल की रेस से बाहर हो गई। सुपर-4 के मैच में बांग्लादेश श्रीलंका से जीती लेकिन भारत के बाद पाकिस्तान से भी उसे हार का सामना करना पड़ा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार