भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। जापान के स्पिनर्स के आगे भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए।

Advertisement

झमाझम बारिश के कारण टॉस 2 घंटे की देरी से हुआ। इसके बाद मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की ओर से पारी का आगाज करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन अभिषेक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पहले ओवर की शुरुआती पांच गेंदों पर संजू पांच ही रन बना पाए, जबकि आखिरी गेंद पर अभिषेक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में गोल्डन डक पर आउट हुए।

दूसरे ओवर की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर में भारतीय बल्लेबाज 12 रन ही बना सके और टीम ने दो विकेट भी गंवा दिए। पारी के तीसरे ओवर में भी भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। बढ़ते दबाव को कम करने के प्रयास में ईशान किशन ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद हवा में खड़ी हो गई और फील्डर ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। ईशान 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। पारी के तीसरे ओवर में भारतीय टीम ने महज 2 रन ही बना सकी।

झमाझम बारिश के कारण टॉस 2 घंटे की देरी से हुआ। इसके बाद मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की ओर से पारी का आगाज करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन अभिषेक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पहले ओवर की शुरुआती पांच गेंदों पर संजू पांच ही रन बना पाए, जबकि आखिरी गेंद पर अभिषेक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में गोल्डन डक पर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

जापान की ओर से गेंदबाजी में चार्ली हारा-हिन्जे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट चटकाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार