Asian Games: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शनिवार को ईरान के खिलाफ 40-34 से जीत हासिल करते हुए 'गोल्ड मेडल' अपने नाम किया। खिताबी जीत के बाद जयदीप ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी जापान में भी चूरमा, लड्डू और खोया साथ लाए थे, ताकि एशियन गेम्स में अपने खिताब को बचाने पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

Advertisement

गोल्ड मेडल जीतने के बाद 'आईएएनएस' से ​​बात करते हुए, जयदीप ने कहा कि खिलाड़ी अपने अभियान और ईरान की मजबूत टीम के खिलाफ फाइनल पर पूरी तरह केंद्रित थे। जयदीप ने बताया, "हम घर से चूरमा लाए थे। घर से लड्डू और खोया भी लाए थे, लेकिन यहां का खाना भी अच्छा था। हमें पराठा, रोटी वगैरह मिलती थी।"

भारतीय टीम ने टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में ईरान पर कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल करके आइची-नागोया में अपना अजेय अभियान पूरा किया।

पहले हाफ में भारत और ईरान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और हाफ-टाइम तक भारत 17-18 से पीछे था। हाफ-टाइम के बाद भारत ने खेल की गति बढ़ाते हुए धीरे-धीरे मुकाबले पर नियंत्रण बना लिया। भारत को 10 मिनट शेष रहते हुए पांच अंकों की बढ़त मिल गई थी। मैच के आखिरी पलों में भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा; सुमित, राहुल सेठपाल और बाकी डिफेंस ने ईरान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और टीम ने 40-34 से जीत हासिल की।

जयदीप ने कहा कि टीम ईरान से मिलने वाली चुनौती के बारे में पूरी तरह से जागरूक थी और उनके पास प्रतियोगिता के अलावा किसी और चीज के बारे में सोचने का समय या मौका नहीं था।

उन्होंने कहा, "हम ध्यान केंद्रित था। हम इस मैच का इंतजार कर रहे थे। ईरान एक बहुत मजबूत टीम है। हमारे और गोल्ड मेडल के बीच यही एकमात्र मैच था। और हम यहां गोल्ड मेडल जीतने आए थे।"

जयदीप ने कहा कि टीम ईरान से मिलने वाली चुनौती के बारे में पूरी तरह से जागरूक थी और उनके पास प्रतियोगिता के अलावा किसी और चीज के बारे में सोचने का समय या मौका नहीं था।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय कबड्डी खिलाड़ी ने क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों को भी ज्यादा सपोर्ट करने की बात कही। उन्होंने जोर दिया कि अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी अपने करियर के दौरान बहुत मेहनत करते हैं और चोटों का सामना भी करते हैं। जयदीप ने कहा, "हर किसी को क्रिकेट खेलना चाहिए। यह अच्छी बात है, लेकिन हमें दूसरे खेलों को भी सपोर्ट करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार