भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन के बड़े अंतर से हराकर मैच जीता और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह पहला स्वर्ण है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।
राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, "क्रिकेट का एक जबरदस्त खेल और शानदार नतीजा। एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने बहुत बढ़िया खेला है। स्किल और टीमवर्क का बहुत शानदार प्रदर्शन। हमारी टीम को शानदार जीत और एशियन गेम्स में एक नया क्रिकेट इतिहास लिखने के लिए बधाई।"
खेल मंत्री मांडविया ने एक्स पर भारतीय महिला टीम की तिरंगे झंडे के साथ एक वीडियो पोस्ट में किया और कैप्शन में लिखा, "एशियन गेम्स में ब्लू टीम के लिए गोल्ड। विमेंस टी20 क्रिकेट फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी चैंपियंस को दिल से बधाई। पूरे देश के लिए गर्व का पल।"
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। एक्स पर भारत की जीत की एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "भारत की ओर से एक सुनहरी दहाड़। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। क्या प्रदर्शन है, चैंपियंस।"
मैच की बात करें, तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शेफाली वर्मा के 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 48, मंधाना के 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 79 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की 22 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 तक पहुंचाया।
217 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तानी चमारी अथापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। विकेटकीपर कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिल्हारी ने 11 रन बनाए।
मैच की बात करें, तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शेफाली वर्मा के 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 48, मंधाना के 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 79 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की 22 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 तक पहुंचाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।