भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार की बल्लेबाजी पर सबकी नजरें होंगी। टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की उछाल और गति वाली पिचें सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी शैली के अनुकूल हैं। इसका फायदा उन्हें सीरीज के दौरान होगा।

Advertisement

अभिषेक नायर ने जियोस्टार से कहा, "टीम को पिछले कुछ समय में मिली सफलताओं की वजह से सूर्यकुमार यादव का व्यक्तिगत प्रदर्शन चर्चा में नहीं आया। लेकिन, अगर टीम के प्रदर्शन में गिरावट होती है, तो फिर उनके प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी। टी20 में लंबे समय तक नंबर वन बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार का बिना रन बनाए टीम में बने रहना सवाल जरूर खड़े करेगा। उनका हालिया प्रदर्शन उनकी क्षमता के विपरीत है।"

उन्होंने कहा कि हम उनकी क्षमता और प्रभाव क्षमता को जानते हैं। ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में उछाल और गति उनकी बल्लेबाजी शैली के अनुकूल है, और मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें इसका फायदा होगा और उनके बल्ले की खामोशी समाप्त होगी।

टी20 में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में अपनी प्रतिष्ठा बनाने वाले सूर्यकुमार यादव का बल्ला लंबे समय से खामोश है। क्रीज पर वह संघर्ष करते हुए दिखते हैं। एशिया कप 2025 में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा था। भारतीय टीम उनकी कप्तानी में एशिया कप सहित कोई भी सीरीज नहीं हारी है। इस वजह से उनकी निराशाजनक बल्लेबाजी फिलहाल चर्चा के केंद्र में नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम उनकी क्षमता और प्रभाव क्षमता को जानते हैं। ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में उछाल और गति उनकी बल्लेबाजी शैली के अनुकूल है, और मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें इसका फायदा होगा और उनके बल्ले की खामोशी समाप्त होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार यादव 90 टी20 मैचों में 13 बार नाबाद रहते हुए 4 शतक और 21 अर्धशतक की मदद से 2,670 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 117 है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार