वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) ने तीसरे सीजन के लिए बांग्लादेश चैंपियंस को टूर्नामेंट में जोड़ने की घोषणा की है। डब्ल्यूसीएल के पहले दो सीजन कमाल के रहे हैं और कई दिग्गज खिलाड़ी इस लीग में खेलते हुए नजर आए हैं।

Advertisement

डब्ल्यूसीएल में क्रिकेट इतिहास के कुछ सबसे बड़े नाम पहले ही टूर्नामेंट में शामिल हो चुके हैं, जिनमें युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ब्रेट ली, मोईन अली, मोहम्मद हफीज, क्रिस गेल और कई और दिग्गज शामिल हैं। बांग्लादेश चैंपियंस के जुड़ने के साथ ही डब्ल्यूसीएल 2026 में ज्यादा रोमांचक मुकाबले और यादगार पल देखने को मिलेंगे। डब्ल्यूसीएल को दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग माना जाता है। इस लीग ने पुराने और दिग्गज खिलाड़ियों को एक साथ लाकर “लेजेंड्स क्रिकेट” को एक नई पहचान दी है।

Advertisement

डब्ल्यूसीएल लीग की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है। इस लीग के पहले सीजन को दुनिया भर में 325 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने देखा था, जबकि दूसरे सीजन में टूर्नामेंट की व्यूअरशिप 423.1 मिलियन रही थी। इससे यह साफ है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स को दुनिया भर में बहुत पसंद किया जा रहा है।

डब्ल्यूसीएल में क्रिकेट इतिहास के कुछ सबसे बड़े नाम पहले ही टूर्नामेंट में शामिल हो चुके हैं, जिनमें युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ब्रेट ली, मोईन अली, मोहम्मद हफीज, क्रिस गेल और कई और दिग्गज शामिल हैं। बांग्लादेश चैंपियंस के जुड़ने के साथ ही डब्ल्यूसीएल 2026 में ज्यादा रोमांचक मुकाबले और यादगार पल देखने को मिलेंगे। डब्ल्यूसीएल को दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग माना जाता है। इस लीग ने पुराने और दिग्गज खिलाड़ियों को एक साथ लाकर “लेजेंड्स क्रिकेट” को एक नई पहचान दी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश चैंपियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले जेसीयूके स्पोर्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर यूनुस हसन ने कहा, "वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में बांग्लादेश चैंपियंस का शामिल होना पूरे बांग्लादेश और दुनिया भर में फैले क्रिकेट फैंस के लिए एक गर्व और ऐतिहासिक पल है। यूके में रहने वाले एक नॉन-रेसिडेंट बांग्लादेशी के तौर पर यह पहल मेरे दिल के बहुत करीब है—यह दो क्रिकेट पसंद करने वाले देशों और उनके ग्लोबल फैन बेस के बीच पुल को मजबूत करने का एक मौका देगा।" बांग्लादेश चैंपियंस के जुड़ने से अब WCL में सात देशों की टीमें होंगी। इससे यह सीजन अब तक का सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी और विविधताओं से भरा होने की उम्मीद है। 2026 का सीजन फैंस के लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार