T20 Cricket World Cup Final: कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि विराट कोहली ने अपना सर्वश्रेष्ठ फाइनल के लिए संभाल कर रखा है और विराट ने इस बात को सही साबित करते हुए 76 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर एक पहुंचा दिया।

Advertisement

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और दो ओवर में दो विकेट गिर गए लेकिन इसके बाद कोहली और अक्षर पटेल के बीच साझेदारी पनपी। हालांकि अक्षर (47)अर्धशतक से चूक गए और दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए। इसके बाद शिवम दुबे (27) और कोहली के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई और भारत को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया है। जिस तरह से पिच ने बर्ताव किया है उसे देखते हुए तो यही लग रहा है कि यह एक फ़ाइटिंग टोटल है लेकिन जिस जगह पर भारत शुरुआत में खड़ा था वहां से यहां तक पहुंचना आसान नहीं था।

Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मार्को यानसन के पहले ओवर में विराट कोहली ने तीन चौके मारे और पहले ओवर में 15 रन बटोरे। रोहित शर्मा ने लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महराज के पारी के दूसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए लेकिन चौथी गेंद को स्वीप करने की कोशिश में स्क्वायर लेग पर हेनरिक क्लासेन को कैच दे बैठे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत भी आउट हो गए। ऋषभ ने हालांकि तीसरे अंपायर का रुख़ किया गया लेकिन फैसला दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में गया। भारत ने 23 रन पर दो विकेट गंवा दिए। पंत का खाता भी नहीं खुला।

कैगिसो रबाडा के पारी के तीसरे ओवर में सिर्फ तीन रन बने। विराट ने केशव महराज के पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर चौका मारा। रबाडा के पारी के अगले ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव (3) बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बॉउंड्री के पास क्लासेन के हाथों लपके गए। नए बल्लेबाज अक्षर पटेल ने रबाडा की अगली गेंद पर चौका लगा दिया। छह ओवर के पॉवरप्ले में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन था।

अगले दो ओवर में भारतीय बल्लेबाज सिंगल-संगल लेकर खेलते रहे लेकिन अक्षर ने आठवें ओवर में एडन मारक्रम की गेंद को छक्के के लिए उड़ा दिया।अक्षर ने नौंवें ओवर में महराज की चौथी गेंद पर एक और छक्का लेग साइड में लगाया। दस ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन था।

भारत सिंगल पर ही टिका हुआ था लेकिन अक्षर ने 12वें ओवर में तबरेज शम्सी की पांचवीं गेंद पर छक्का लगा दिया। यह उनका तीसरा छक्का था। अक्षर ने अपना चौथा छक्का रबाडा की गेंद पर मारकर भारत के 100 रन पूरे कर दिए और विराट से आगे निकल गए। लेकिन इस ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल रन आउट हो गए। पटेल ने 31 गेंदों पर 47 रन में एक चौका और चार छक्के लगाए। विराट और पटेल के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई।

Advertisement

शिवम दुबे ने मैदान पर उतरने के साथ ही यानसन पर छक्का जड़ दिया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 118 रन था। शिवम ने 16वें ओवर में तबरेज शम्सी की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। विराट ने 17वें ओवर में सिंगल लेकर टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक 48 गेंदों में पूरा किया। शिवम ने एनरिख नॉर्खिये के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया।

विराट ने अर्धशतक पूरा करने के बाद 18वें ओवर में कैगिसो रबाडा की गेंदों पर छक्का और चौका उड़ाया। इस ओवर में 16 रन पड़े और भारत के 150 रन पूरे हो गए। विराट ने 19वें ओवर में यानसन पर चौका मारा और फिर गगनचुम्बी छक्का जड़ा। लेकिन अगली गेंद पर कैच आउट हो गए। विराट ने 59 गेंदों पर 76 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए।

शिवम दुबे ने मैदान पर उतरने के साथ ही यानसन पर छक्का जड़ दिया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 118 रन था। शिवम ने 16वें ओवर में तबरेज शम्सी की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। विराट ने 17वें ओवर में सिंगल लेकर टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक 48 गेंदों में पूरा किया। शिवम ने एनरिख नॉर्खिये के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नॉर्खिये और केशव महराज ने दो-दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार